मध्य प्रदेश में अनोखा जन्म: एक शरीर, दो सिर और दो दिल वाली बच्ची ने ली सांस
mp news: इंदौर के एमटीएच अस्पताल (MTH Hospital) में एक बार फिर दुर्लभ जन्म का मामला सामने आया है। जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। एक नवजात बच्ची का जन्म दो सिर, चार हाथ, दो दिल और दो पैरों के साथ हुआ है। उसका सीना और पेट एक ही है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। एक माह में यह दुर्लभ जन्म का दूसरा मामला है।
डॉक्टर ने दी अद्भुत जानकारी
डॉक्टर के अनुसार ऑब्जर्वेशन में यह भी सामने आया है कि यदि एक बच्ची रोती है, तो दूसरी बच्ची के अंगों में हलचल होने लगती है और उसकी भी नींद टूट जाती है। मुख्य अंग साझा होने से सर्जरी से अलग करने की संभावना भी बेहद काम है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील आर्य ने बताया मेडिकल टर्मिनोलॉजी में इस तरह के जन्म को कंजोइंड ट्विन्स कहा जाता है। दुनिया भर में ऐसे मामले बेहद दुर्लभ होते हैं।
खरगोन की महिला ने दिया बच्ची को जन्म
खरगोन जिले के मोथापुरा गांव की सोनाली को प्रसव के लिए एमटीएच अस्पताल लाया गया था। 13 अगस्त रात को डिलीवरी के बाद बच्ची को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टर यह भी ऑब्जर्व कर रहे हैं कि क्या सर्जरी से इसके अंगों को अलग करने की संभावना है।
22 जुलाई को भी दो सिर वाली बच्ची का हुआ था जन्म
एमटीएच अस्पताल में दो सिर वाले नवजात के जन्म का एक माह में यह दूसरा केस है। इसके पहले 22 जुलाई को देवास जिले की रहने वाली गर्भवती महिला ने दो सिर वाली बच्ची को जन्म दिया था। लगभग 12 दिन संघर्ष के बाद बच्ची की घर ले जाते ही मौत हो गई थी।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल