रजनीकांत को अपना पहला अभिनय गुरु बताया ऋतिक रोशन ने
मुंबई । सोशल मीडिया पर सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने बचपन की खास याद साझा की है। उन्होंने लीजेंडरी एक्टर रजनीकांत को अपना पहला अभिनय गुरु बताया। एक पुरानी तस्वीर के साथ पोस्ट में ऋतिक ने लिखा कि उन्होंने बतौर अभिनेता अपना पहला कदम रजनीकांत के साथ रखा था और वे हमेशा उनके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। यह पोस्ट रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के मौके पर किया गया, जिसमें ऋतिक ने उन्हें इस अद्भुत सफर के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने फिल्मों में एक मानक स्थापित किया है। ऋतिक ने रजनीकांत के साथ फिल्म भगवान दादा में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। उसी अनुभव को याद करते हुए उन्होंने थलाइवा को अपना पहला गुरु बताया और उनके पर्दे पर जादू बिखेरने की क्षमता की सराहना की। ऋतिक का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि वे न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि बड़े दिल वाले इंसान भी हैं, जो दूसरों से प्रेरणा लेने में विश्वास रखते हैं। इस पोस्ट के जरिए ऋतिक ने न सिर्फ रजनीकांत के करियर की उपलब्धियों का सम्मान किया, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म कुली के लिए भी शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने भारतीय सिनेमा की ताकत और उसमें रजनीकांत के योगदान का जश्न मनाया।
फिलहाल ऋतिक अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर-2 की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसमें वे एक बार फिर 2019 की सुपरहिट वॉर के अपने लोकप्रिय किरदार मेजर कबीर के रूप में लौटेंगे। वॉर-2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है और इसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला