केटीएम की बाइक 160 डूक जल्द देगी दस्तक
नईदिल्ली । दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी केटीएम ने अपनी बहुप्रतीक्षित 160 डूक को आधिकारिक रूप से पेश करने की पुष्टि कर दी है। यह नई बाइक जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका टीज़र जारी किया। 160 डूक को केटीएम की 200 डूक के नीचे पोजिशन किया जाएगा, जिससे यह ब्रांड की सबसे किफायती एंट्री-लेवल स्ट्रीटफाइटर बाइक बन जाएगी। इसमें 160सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो 200 डूक के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। हालांकि, पावर आउटपुट का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह यामाहा एमटी-15 वी2 जैसे प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा दमदार प्रदर्शन देगी।
कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए केटीएम ने इस मॉडल में थर्ड-जेन प्लेटफॉर्म के बजाय सेकंड-जेन 200 डूक का प्लेटफॉर्म चुना है। इससे न केवल निर्माण लागत कम होगी, बल्कि बाइक को व्यापक राइडर बेस के लिए सुलभ बनाया जा सकेगा। कंपनी का लक्ष्य इस मॉडल के जरिए खासतौर पर युवा राइडर्स को आकर्षित करना है, जो केटीएम की स्पोर्टी डीएनए और आक्रामक लुक चाहते हैं लेकिन बजट को भी ध्यान में रखते हैं। नई केटीएम 160 डूक की संभावित एक्स-शोरूम कीमत लगभग रुपए 1.85 लाख रखी जा सकती है।
इसका लॉन्च अगस्त 2025 के दूसरे हिस्से में होने की संभावना है। इस बाइक के आने से 160सीसी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने वाली है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मौजूदा सेगमेंट लीडर्स को कितनी कड़ी चुनौती देती है।डिजाइन के मामले में यह बाइक 200 डूक से मिलती-जुलती होगी, लेकिन इसमें खास भारतीय बाजार के लिए तैयार की गई यूनिक कलर स्कीम और आकर्षक ग्राफिक्स होंगे।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित