पुतिन के सामने रेड कारपेट पर ढंग से चल भी नहीं पाए ट्रंप, सेहत पर उठे सवाल
वॉशिंगटन। अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करते समय 79 वर्षीय ट्रंप के लड़खड़ाते हुए लाल कालीन पर चलते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वहीं, पुतिन इस दौरान काफी फिट नजर आए। अब ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। वार्ता से पहले लाल कालीन पर चलते समय ट्रंप के अस्थिर कदमों ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का सिलसिला शुरू कर दिया।
कई यूजर ने व्यंग्य किया कि अगर यह घटना पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ हुई होती तो मीडिया में इसे कहीं अधिक तवज्जो दी जाती। एक यूजर ने लिखा, अगर यह बाइडेन के साथ होता, तो इस पर किताबें, डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी होतीं। एक दूसरे यूजर ने कहा, अगर यह शराब जांच परीक्षण होता तो ट्रंप सीधे जेल जाते। एक अन्य ने लिखा, पुतिन से मिलते समय ट्रंप का ऐसे लड़खड़ाना उनके मजबूत नेता वाले दावे पर सवाल उठाता है। शुक्रवार को अलास्का में हुई इस उच्च-स्तरीय शिखर बैठक में ट्रंप और पुतिन ने यूक्रेन संकट पर कोई स्पष्ट प्रगति नहीं दिखाई, हालांकि दोनों नेताओं ने आपसी तालमेल और कुछ क्षेत्रों में सहमति जताई। बैठक के बाद ट्रंप ने कहा, हमारी बैठक बेहद उत्पादक रही और कई बिंदुओं पर सहमति बनी है। कुछ मुद्दे अब भी बाकी हैं, जिनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण है। बता दें कि जुलाई में व्हाइट हाउस ने पुष्टि की थी कि ट्रंप को क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी नामक बीमारी है। इस स्थिति में पैरों की नसें खून को प्रभावी ढंग से हृदय तक नहीं पहुंचा पातीं, जिससे निचले हिस्से में सूजन, त्वचा में बदलाव और टखनों के फूलने जैसी समस्याएं होती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यही कारण उनके चलने की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित