‘मिर्जापुर’ के बाद अली फज़ल का नया धमाका, ‘राख’ के पोस्टर पर नेटिज़न्स के मज़ेदार रिएक्शंस
मुंबई : 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया एक्टर अली फजल की नई सीरीज आ रही है। सीरीज का नाम है 'राख', जिसका आज एलान किया गया है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर आएगी। सीरीज की एनाउंसमेंट के साथ अली का फर्स्ट लुक सामने आया है। वे पुलिस ऑफिसर बने नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज होगी सीरीज?
सीरीज 'राख' प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सीरीज का एलान करते हुए पोस्टर रिलीज किया है। यह सीरीज अगले साल यानी साल 2026 में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'राख से मिलेगा न्याय'। इसके साथ फायर इमोजी बना है।
यूजर ने लिखा, 'अब गुड्डू भैया को चाहिए फुल इज्जत'
'राख' के एलान के साथ ही इस पर नेटिजन्स की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। नेटिजन्स अली को नई सीरीज में नए रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे गुड्डू भैया ये आप किस लाइन में आ गए?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गुड्डू भैया की पुलिसिया यूनिवर्स'। एक नेटिजन ने लिखा, 'लंबे वक्त बाद आखिर कुछ नया देखने को मिलेगा'। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वीडियो और गुड्डू भैया का क्रेजी कॉम्बिनेशन आग लगा देगा'। एक यूजर ने लिखा, 'अब गुड्डू भैया को चाहिए फुल इज्जत'।
ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि प्राइम वीडियो की ही सीरीज 'मिर्जापुर' में अली फजल ने 'गुड्डू भैया' का रोल अदा किया। सीरीज 'राख' में अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी अहम रोल में नजर आएंगे। सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रोसित रॉय ने संभाली है। पुलिस ऑफिसर के रोल में अली काफी जंच रहे हैं। अली के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में देखा गया था।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते