हंसराम की मौत का रहस्य: नीले ड्रम में शव और परिवार की बातें
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी हंसराम का शव राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की आदर्शनगर कॉलोनी में नीले रंग के ड्रम में मिला है। रविवार देर रात यह खबर मिली तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। मां उर्मिला ने बताया कि बेटे का कभी बहू से कोई विवाद नहीं हुआ था। क्या हुआ है, कुछ पता नहीं। रात में मृतक के पिता व अन्य परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
थाना खुटार क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी खेमकरन उर्फ पप्पू का 36 वर्षीय पुत्र हंसराम कश्यप भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले ही मां उर्मिला देवी से उसने बात कर रक्षाबंधन पर परिवार समेत घर आने का वादा किया था। लेकिन रविवार रात परिजनों को उसकी हत्या की खबर मिली। घटना के बाद मृतक की पत्नी, बच्चे व मकान मालिक का बेटा लापता है।
नीले रंग के ड्रम में मिला शव
मां ने बताया कि करीब 12 साल पहले हंसराम की शादी पीलीभीत जिले के थाना हजारा के विजयनगर निवासी लक्ष्मी से हुई थी। यहां काम नहीं मिलने के चलते वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ राजस्थान में चला गया था। वहां उसकी हत्या कर दी गई। शव नीले रंग के ड्रम में मिला था।
शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। हत्या के बाद से पत्नी, बच्चे व मकान मालिक का बेटा जितेंद्र लापता है। हत्या का आरोप उन्हीं पर लग रहे हैं। रविवार को देर रात राजस्थान पुलिस ने खुटार पुलिस से संपर्क साधकर सूचना दी। इसके बाद प्रधान के जरिये हंसराम के परिजनों को बताया गया।
रात में ही मृतक के पिता खेमकरन, बहन विमला कश्यप व गांव के डॉ.रमेश वर्मा राजस्थान के लिए रवाना हो गए। मां उर्मिला देवी ने बताया कि बहू ज्योति से हंसराम का कोई विवाद नहीं था। दोनों एक-दूसरे को काफी चाहते थे। बेटे की हत्या होने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं