इंदौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करोड़ों की ड्रग डीलिंग में शामिल लेडी स्मगलर 'सीमा' का साथी चढ़ा हत्थे
इंदौरः जिले के इंदौर क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों कुख्यात महिला सीमा नाथ को गिरफ्तार किया था। उसके ठिकाने से भारी मात्रा में ड्रग्स और नगद राशि जब्त की गई थी। सीमा नाथ के घर नाथ मोहल्ला, अहीरखेड़ी स्थित एक झोपड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 516 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये) और करीब 48 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए थे। नगदी इतनी अधिक थी कि पुलिस को नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी थी। वहीं, पुलिस ने अब सीमा नाथ के साथी आकाश को गिरफ्तार किया है।
ड्रग स्मगलर का पैडलर गिरफ्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने आकाश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। यह सीमा नाथ का सप्लायर और साथी पैडलर था। बताया जा रहा है कि सीमा ब्राउन शुगर की सप्लाई आकाश से खरीदती थी। फिर शहर के विभिन्न हिस्सों में बेचती थी। आकाश पर चोरी, मारपीट और नशे के कारोबार समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच की पूरे नेटवर्क पर नजर
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आकाश से पूछताछ में और भी कई नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क शहर और आसपास के इलाकों में फैला हुआ है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
सीमा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
जांच में सामने आया कि ड्रग स्मगलर सीमा नाथ का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुकी है और अक्सर पुलिसकर्मियों को धमकाती थी। सीमा का पति महेश टोपी और उसके भाई चेतन और अर्जुन नाथ भी आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। पुलिस का कहना है कि यह परिवार मिलकर नशे का नेटवर्क चलाता था।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी, लोग घरों से बाहर निकले
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास