बीटीएस तस्वीरों के साथ मृणाल ठाकुर का इमोशनल पोस्ट, ‘सीता रामम’ की यादें ताज़ा
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने आज 2022 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सीता रामम' की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इन शानदार तस्वीरों पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया है।
मृणाल की पोस्ट
मृणाल ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'सीता रामम' की कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों में मृणाल सीता महालक्ष्मी के किरदार में नजर आ रही हैं। वह लाल साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह सिंपल और क्लासिक लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक तस्वीर में वह आंगन में शांति से बैठकर दूर देखती नजर रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में मृणाल निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ हल्की मुस्कान बिखेरती दिखाई दे रही हैं। मृणाल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ यादें हमेशा के लिए खास होती हैं।'
फैंस के कमेंट्स
मृणाल की इन प्यारी तस्वीरों पर प्रशंसकों ने जमकर प्यार बरसाया और 2022 की इस रोमांटिक फिल्म को याद किया। एक फैन ने लिखा, 'हे सीता', एक फैन ने लिखा, 'सीता महालक्ष्मी', एक फैन ने लिखा, 'ऐसी खूबसूरती जो समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, क्योंकि वो अंदर से खिलती है', एक फैन ने लिखा, 'वह जो भी किरदार निभाती हैं, वह उनका एक हिस्सा बन जाता है।'
'सीता रामम' के बारे में
'सीता रामम' में दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। 'सीता रामम' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। 1964 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह प्रेम कहानी एक सैनिक और एक रहस्यमयी महिला के प्रेम कहानी है। यह एक तेलुगु भाषा की पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है।
मृणाल का करियर
हाल ही में मृणाल 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ नजर आईं। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया। फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने प्रोड्यूस किया है। यह 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है।
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय