चोर ले गए दो CPU, बैटरी और एक्सेसरीज, प्रशासनिक कामकाज पर असर की आशंका
चार साल से बिछे DVR-केबल, अब तक नहीं लगे CCTV, खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम स्थित आत्मानंद स्कूल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने प्रिंसिपल कक्ष का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसते हुए दो सीपीयू, एक डेस्कटॉप बैटरी, माउस और कीबोर्ड चोरी कर लिया।
कमजोर दरवाजे को बनाया निशाना
चोरों ने ताला तोड़े बिना दरवाजे को लात मारकर तोड़ा। दरवाजे पर जूतों के निशान भी मिले हैं। यह वारदात स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
चार साल से अधूरा CCTV सिस्टम
सबसे हैरानी की बात यह है कि स्कूल परिसर में DVR और केबलिंग करीब चार साल पहले से बिछी हुई है, लेकिन अब तक कैमरे इंस्टॉल नहीं किए गए थे। इसी कारण चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी।
महत्वपूर्ण डेटा चोरी की आशंका
चोरी गया कंप्यूटर सिस्टम प्रिंसिपल रूम में रखा था, जिसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, फीस रिकार्ड और विभागीय पत्राचार की फाइलें सुरक्षित थीं। इनके चोरी होने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है।
नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
बीते दस दिनों में यह दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया था, लेकिन दोबारा हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या बोले थाना प्रभारी
भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि यह एक गंभीर और सुनियोजित वारदात है। पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड