12% और 28% स्लैब खत्म करने की तैयारी, अब रहेंगे सिर्फ 3 GST स्लैब
नई दिल्ली। दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक हो रही है। बैठक में टैक्स स्लैब को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजों पर से जीएसटी पूरी तरह हटा दिया जाएगा। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में जीएसटी स्लैब में बदलाव का संकेत दिया था। अब इस मीटिंग में उस पर मुहर लग सकती है।
किन चीजों पर लगेगा 0% टैक्स?
सूत्रों के मुताबिक जीएसटी काउंसिल आम जनता की जेब हल्की करने के लिए 47 रोजमर्रा की वस्तुओं को 0% टैक्स स्लैब में लाने पर विचार कर रही है। इस सूची में शामिल हैं:
दूध
बिना पैकेट वाली पनीर
पिज्जा ब्रेड
खाखरा
रोटी और पराठा
पेंसिल और बॉक्स जैसे शैक्षणिक सामान
👉 फिलहाल इन पर 5% से 18% तक जीएसटी लग रहा था, लेकिन अब पूरी तरह टैक्स फ्री किए जाने की संभावना है। इससे छात्रों और आम उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी।
जीएसटी स्लैब में बड़े बदलाव
बैठक में स्लैब स्ट्रक्चर में भी बड़ा सुधार किया जा सकता है।
28% और 12% स्लैब खत्म किए जाएंगे।
28% स्लैब की 90% चीजें 18% में लाई जाएंगी।
12% स्लैब की 99% चीजें 5% में शिफ्ट होंगी।
अब केवल 5% और 18% के दो प्रमुख स्लैब रह जाएंगे।
तीसरा 40% का स्लैब सिर्फ लग्जरी सामान पर लागू होगा।
आम जनता को फायदा
इस फैसले से खाने-पीने और रोजमर्रा की ज्यादातर चीजें सस्ती हो जाएंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम महंगाई से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत देगा।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने