बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर यातायात बंद, गाजीपुर कुंडा गांव का रास्ता पूरी तरह कट गया
पीलीभीत जिले में देवहा और शारदा नदियों की बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। शहर से लेकर गांवों तक पानी भर गया है। टनकपुर हाईवे और बीसलपुर-बरेली मार्ग पर दो फुट तक पानी बह रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं, जबकि कई जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोगों को पार कराया जा रहा है और इसके लिए किराया भी वसूला जा रहा है।
नौ साल के बच्चे की मौत
कलीनगर क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में नौ वर्षीय प्रिंस पुत्र हंसराम की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। वह पुलिया के पास खेलते समय फिसलकर पानी में गिर गया। तेज बहाव में वह बह गया और बाद में ग्रामीणों ने उसका शव बरामद किया। घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
युवक बाढ़ में बहा, तलाश जारी
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर (रामनगर) गांव निवासी संजीव पुत्र भगवानदास भैंस नहलाने गया था। इसी दौरान वह बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
बिजली उपकेंद्र और कॉलोनियां डूबीं
बीसलपुर नगर की कई कॉलोनियों और सरकारी बालिका डिग्री कॉलेज मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है। अफसर कॉलोनी और टाइगर रिजर्व कार्यालय का रास्ता भी डूबा है। बीसलपुर का विद्युत उपकेंद्र पानी में डूबने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
प्रशासन सक्रिय
बीसलपुर तहसील के लगभग 20 गांव प्रभावित हैं। गाजीपुर कुंडा गांव का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर भी यातायात ठप है।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव और एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने पीएसी वाहन से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर राहत सामग्री और भोजन पैकेट वितरण की जानकारी ली।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने