फैशन आइकॉन का अंत, अरमानी ब्रांड के संस्थापक जियोर्जियो अरमानी का निधन
व्यापार: इटली के दिग्गज फैशन डिजाइनर और अरबपति अरमानी ब्रांड के मालिक जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें इतालवी फैशन शैली का आदर्श माना जाता है। उन्होंने आधुनिक दौर के पुरुषों और महिलाओं के सूट की पुनर्कल्पना की थी।
अरमानी, जो एक फैशन कंपनी के रूप में शुरू हुई थी, ने संगीत, खेल और यहां तक कि लक्जरी होटलों के क्षेत्र में भी विस्तार किया। अरमानी एक एक प्रतिष्ठित व्यवसायी भी थे। उनकी कंपनी हर वर्ष 2 बिलियन पाउंड से अधिक का कारोबार करती थी।
मिलान के रेडी-टू-वियर फैशन क्षेत्र के दिग्गज जियोर्जियो अरमानी ने अनस्ट्रक्चर्ड लुक के साथ फैशन में क्रांति ला दी थी। उनके निधन की उनके फैशन हाउस ने गुरुवार को पुष्टि की।
फैशन हाउस ने बताया कि अरमानी की मृत्यु घर पर ही हुई। फैशन डिजाइनर जून में अपने रनवे शो में शामिल नहीं हो सके थे। उस दौरान वे वह एक अज्ञात बीमारी से उबर रहे थे। हाल ही में आई जानकारी के अनुसार अरमानी इस महीने मिलान फैशन वीक के दौरान अपने सिग्नेचर जियोर्जियो अरमानी फैशन हाउस के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक बड़े कार्यक्रम की योजना बना रहे थे।
अरमानी ब्रांड के एक्स हैंडल के अनुसार जियोर्जियो अरमानी ने 50 वर्ष पहले 24 जुलाई 1975 को मिलान में अपनी कंपनी की स्थापना की। उन्होंने सटीकता, संतुलन और संयम से गढ़ी एक दृष्टि को जीवंत किया। उसी समय से फैशन के एक दौर की शुरुआत हुई। अरमानी ने फैशन की एक ऐसी शैली की नींव रखी जो वर्तमान से परे दिखती है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने