6 IPS को नई जिम्मेदारी देर रात जारी हुई लिस्ट
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। देर रात राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी करते हुए 6 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सभी अधिकारियों को तुरंत नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई जिम्मेदारी पाने वाले IPS अधिकारी
IPS पंकज चंद्रा – सेनानी 13वीं वाहिनी छ.स.वल, बांगो कोरबा, IPS भावना पांडेय – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर , IPS विमल कुमार बैस – सेनानी 11वीं वाहिनी छ.स.बल, जांजगीर-चांपा, IPS हरीश राठौर – पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा , IPS राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, एटीएस विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, IPS श्वेता सिन्हा – पुलिस अधीक्षक (रेल), रायपुर
अधिकारियों ने की गृह मंत्री से मुलाकात
राज्य सेवा से IPS में प्रमोट हुए अधिकारियों ने 12 सितंबर को प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। हाल ही में राज्य सरकार ने 45 उप पुलिस अधीक्षकों को प्रमोट किया है, जिनमें से 6 को IPS अवार्ड भी मिला है।
हाल ही के फेरबदल
इससे पहले, 10 सितंबर को गृह विभाग ने 58 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर, रेडियो इंस्पेक्टर, रक्षित इंस्पेक्टर और सीनियर रिपोर्टर कैडर से प्रमोट हुए अफसर शामिल थे।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल