नया आदेश, नया स्वरूप: बांके बिहारी मंदिर की VIP समाप्ति का असर — और कौन से मंदिरों में अभी भी चलता है विशेष दर्शन?”
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी और जीवन पर ठाकुर जी की कृपा बनी रहती है। हालांकि, मंदिर में अब दर्शन को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें ठाकुर जी के दर्शन का समय बदला गया है। मथुरा के वृंदावन में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में अब वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। अब वीआईपी और सामान्य श्रद्धालु सभी एक ही लाइन में खड़े होकर दर्शन करेंगे, जिससे सभी भक्तों को समान सुविधा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के ऐसे कौन से मंदिर है जहां अभी भी वीआईपी दर्शन की सुविधा मिली हुई है।
1- राम मंदिर (अयोध्या)
राम मंदिर के ट्रस्ट के अधिकारिक वेबसाइट पर राम मंदिर के दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक रहता है। उसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक होता है। इस मंदिर दोपहर में 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहता है। राम मंदिर में आने वाले वीआईपी दर्शन के लिए स्लॉट बढ़ा दिया गया है। अब दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच रामलला का दर्शन प्राप्त होगा। राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी करने के नियम बनाए गए हैं।
2-काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी)
काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी (VIP) दर्शन के लिए आप 'सुगम दर्शन' टिकट खरीद सकते हैं, यह मंदिर के हेल्पडेस्क से प्राप्त किया जा सकता है। इस टिकट से आपको एक पंडित मिल सकता है जो दर्शन कराएगा और आपकी एंट्री सामान्य लाइन से अलग होगी। यह टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध हो सकता है। यहां सुगम दर्शन टिकट की सुविधा है, जो एक छोटे शुल्क पर उपलब्ध होती है। इससे तीर्थयात्रियों को जल्दी प्रवेश और अधिक सुविधाजनक अनुभव मिलता है।
3- विंध्यवासिनी मंदिर (मिर्जापुर)
विंध्यवासिनी मंदिर में VIP दर्शन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आप लंबी कतारों से बचकर और प्राथमिकता से मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। यह सुविधा दर्शन के साथ-साथ आरती और पूजा के दौरान बैठने की विशेष व्यवस्था भी प्रदान करती है। VIP दर्शन के लिए आप ऑनलाइन या मंदिर परिसर में जाकर शुल्क का भुगतान करके पास प्राप्त कर सकते हैं।
4-पाटन देवी मंदिर (बलरामपुर)
पाटन देवी मंदिर में वीआईपी दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। मान्यता है कि गोरखपुर के जंगल कौड़िया क्षेत्र में स्थित पाटन देवी मंदिर का उल्लेख महाभारत काल से मिलता है। मान्यता है कि यहां माता सती के शरीर का एक हिस्सा गिरा था, जिससे यह शक्तिपीठ बना। यहां नवरात्र के दौरान विशेष हवन और अनुष्ठान किए जाते हैं, जिनमें हजारों भक्त हिस्सा लेते हैं।
4- चारधाम यात्रा
इस पैकेज में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, और बद्रीनाथ के व्यक्तिगत मंदिरों के लिए VIP दर्शन पास शामिल हैं, जिससे प्रत्येक पवित्र स्थल पर प्राथमिकता से प्रवेश मिलता है। हालांकि साल 2025 में यात्रा शुरू होने से शुरुआती एक महीने के दौरान चार धाम में VIP दर्शन पर रोक लगा दी थी।
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
ओडिशा में आया भूकंप, छत्तीसगढ़ तक महसूस हुआ असर
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी