MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 राज्यों में ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस भी कर रही थी खोज”
बालाघाट: साउथ की फिल्मों से इंस्पायर होकर साइबर ठग अब मुंबई से लेकर दिल्ली तक ठगी का जाल फैला चुके हैं। एक राज्य में वांटेड होने के बाद वे दूसरे राज्य में ठिकाना बनाकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। बालाघाट पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के 6 सदस्यों को दिल्ली, नोयडा, गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के वांटेड भी हैं।
मुंबई के कई थानों की पुलिस जिनके पीछे लगी हो, ऐसे शातिर अपराधी दिल्ली, नोयडा में बैठकर मध्य प्रदेश के लोगों से साइबर ठगी के कारोबार में जुटे थे। बालाघाट पुलिस ने ऐसे ही अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन्होंने बालाघाट की रिटायर्ड महिला से 41 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक राज्य से दूसरे राज्यों में घुसकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। इनका कई राज्यों में जाल फैला हुआ है। एक आरोपियों में बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। एक बैंक कर्मचारी है जो इनकी मदद कर रहा था।
बीमा क्लेम और एजेंट कोड दिलाने का प्रलोभन
पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्त 64 वर्षीय महिला शोभा सोनकर निवासी प्रेमनगर को बीमा क्लेम और एजेंट कोड दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। आरोपियों ने 40 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। सितम्बर 2024 को फोन कर महिला को उनकी बंद पडी बीमा पॉलिसी के माध्यम से 10 लाख रुपये का बीमा क्लेम और हर माह 1 लाख रुपये वेतन देने का लालच दिया। महिला को भरोसे में लेकर 3 खातों में 41 लाख रुपये जमा करवाए थे।
नोयडा, गाजियाबाद, बिहार, दिल्ली से गिरफ्तार
महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की जानकारी खंगालना प्रारंभ किया था। पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले राहुल पिता राजनाथ उम्र 37 साल निवासी नवादा जिला आरा बिहार, हिमांशु पिता सुरेन्द्र शर्मा उम्र 29 साल न्यू कोटगांव जिला गाजियाबाद यूपी, ब्रजेश पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 44 साल जूधड़ गौतम बुद्ध नगर नोयडा, सतपाल पिता बजरंगी 50 साल झंडापुर गाजियाबाद, अंकित वर्मा पिता नारायण वर्मा 30 साल जमालपुर थाना बोरिया हाल मुकाम नोयडा, बैंककर्मचारी जिसने अपराध में सहयोग किया था, उसे भी गिरफ्तार किया है।
पांच राज्यों में साइबर ठगी का जाल फैला रखा था
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने देश के पांच से अधिक राज्यों जिनमें महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में साइबर ठगी का करने का जाल बिछाकर रखा था। आरोपी मुंबई के विभिन्न थानों में भी वान्टेड है। पी मुंबई के विभिन्न थानों में भी वान्टेड है।
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई