मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024: इंदौर की हर्षिता ने गढ़ा नया इतिहास, लड़कों के बीच टॉप 5 में चमकी, डिप्टी कलेक्टर का सपना होगा पूरा
भोपालः मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शुक्रवार को राज्य सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के चलते आयोग ने अभी 87 प्रतिशत पदों की पदवार सूची जारी की है। 13 प्रतिशत पद अभी होल्ड पर रखे हैं। सूची में टॉप 4 लड़के हैं, जबकि 5वें नंबर पर महिला अभ्यर्थी है। टॉप 13 में 5 महिलाओं को स्थान मिला है। इस परीक्षा में 13 पद डिप्टी कलेक्टर के थे। इसमें 8 पुरुष और 5 पद पर महिलाओं का चयन हुआ है। इसमें कुल 1685 नंबर की परीक्षा में 953 नंबर पाकर देवांशु शिवहरे परीक्षा के टॉपर रहे हैं। वहीं, सूची में 5वें नंबर पर रहीं हर्षिता दवे 893.75 अंक हासिल करके महिला अनारक्षित श्रेणी में टॉप रही हैं।
22 साल की उम्र में किया कमाल
एमपीपीएससी की टॉपर लिस्ट में इंदौर की हर्षिता दवे 5वें क्रम में है। साथ ही महिला कैटेगरी में टॉप पर हैं। वह महज 22 साल की हैं। हर्षिता ने बीए और एमए किया है। हर्षिता के पिता डॉ विकास दवे ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को बताया कि उनकी बेटी हर दिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करती थी। वे बचपन से ही स्कूल में हर गतिविधि में शामिल होती थी। साथ ही मंच में हमेशा अव्वल आती रही थी।
परिवार ने जताई खुशी
हर्षिता के पिता साहित्य एकेडमी के डायरेक्टर हैं। वहीं, मां भी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। हर्षिता का यह दूसरा अटेंप्ट था। इससे पहले 2023 में हर्षिता ने 2023 में प्री एग्जाम दी थी। लेकिन इस बार मेंस और इंटरव्यू दोनों दिए और टॉपर लिस्ट में पांचवें नंबर आई। अब वह डेप्युटी कलेक्टर बनेगी। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।
अक्टूबर में आयोजित हुई थी परिक्षा
गौरतलब है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 21 से 26 अक्टूबर 2024 तक किया गया था। यह परीक्षा 110 पदों के लिए हुई थी। तब इतने कम पदों को लेकर काफी हल्ला भी मचा था। अभी 110 पदों में से 87 फीसदी फॉर्मूले में 102 पद रखे गए हैं। इसमें 306 उम्मीदवार सफल रहे थे। वहीं, 13 फीसदी प्रोविजनल रिजल्ट कैटेगरी में कुल 8 पद रखे हैं। इसके लिए 33 उम्मीदवार सफल रहे थे। इंटरव्यू के लिए 339 उम्मीदवार का चयन हुआ था।
श्योपुर के देवांशु टॉपर
श्योपुर जिले के निवासी देवांशु शिवहरे ने टॉप स्थान हासिल किया है। यह उनका चौथा प्रयास था। वहीं, सागर जिले के देवरी के रहने वाले ऋषभ अवस्थी दूसरी रैंक पर आए हैं। ऋषभ ने कोरोना काल के दौरान देवरी में रहकर ही पीएससी की तैयारी शुरू की। यह उनका पहला मेंस और इंटरव्यू था। उन्होंने पहली बार में एग्जाम पास कर डेप्युटी कलेक्टर बनेंगे।
यह हैं टॉप 13 चयनित
1- देवांशु शिवहरे- कुल अंक 953
2- ऋषव अवस्थी-945.50 अंक
3- अंकित 942 अंक
4- शुभम - 913 अंक
5- हर्षिता दवे- 893.75 अंक
6- रुचि जाट-891 अंक
7- नम्रता जैन- 890 अंक
8- गिरराज परिहार-859.75 अंक
9- स्वर्णा दिवान-833.75 अंक
10- विक्रमदेव सरयम-765.50 अंक
11- शिवानी सिरमचे-761.50 अंक
12- जतिन ठाकुर- 759.75 अंक
13- हिमांशु सोनी- 716 अंक
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़