भारत से गिड़गिड़ाया पाकिस्तानी फैन – प्लीज अगले मैच में मत खेलो, हमें आगे बढ़ने दो
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा और हताशा सोशल मीडिया पर साफ दिख रही है। दुबई में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैन मजाकिया अंदाज में भारत से अपील कर रहा है कि वह अगले मैच का बहिष्कार करे।
'प्लीज अगला मैच बायकॉट करो'
वीडियो में पाकिस्तानी फैन कहता है, 'हमारी जो टीम है, ये तो अफगानिस्तान से नहीं जीत सकती है। हम बस अपील कर सकते हैं भारत से कि प्लीज अगले मैच को बॉयकॉट करें ताकि हमें दो अंक मिले और हम फाइनल में पहुंच सकें।' वहां मौजूद एक भारतीय फैन कहता है कि फाइनल में भी भारत ही मिलेगा। इस पर वह पाकिस्तानी फैन कहता है, 'खुशी तो लेंगे न फाइनल में पहुंचने का...बाद की बाद में देख लेंगे। प्लीज इंडिया...अगला मैच बॉयकॉट करें ताकि हमें दो अंक मिले।' इस अपील ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस को खूब हंसाया। लोग इस वीडियो पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं और इसे बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं।
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर ग्रुप ए में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय गेंदबाजों ने पहले पाकिस्तान को सिर्फ 127 रन पर रोका और फिर 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस जीत के साथ भारत सुपर-4 में पहुंचने वाली लगभग पक्की टीम बन गई है।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
पाकिस्तानी फैन का यह वीडियो भारतीय और पाकिस्तानी दोनों देशों के फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह पाकिस्तान क्रिकेट की हालत को बयां कर रहा है, वहीं कई भारतीय फैंस इस अपील पर मजाकिया अंदाज में जवाब दे रहे हैं कि 'फाइनल तक हम पहुंचाएंगे, चिंता मत करो।'
आगे फिर भिड़ंत संभव
यह पिछले नौ टी20 मुकाबलों में आठवीं बार है जब भारत-पाकिस्तान भिड़ंत में चेज़ करने वाली टीम जीती है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में फिर से आमने-सामने आ सकती हैं। अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं तो खिताबी मुकाबले में भी भिड़ंत संभव है। मौजूदा हालात को देखते हुए अगली भिड़ंत और भी ज्यादा रोमांचक होने की संभावना है।
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता