‘Monkees’ को हिट दिलाने वाले गीतकार बॉबी हार्ट का निधन, संगीतप्रेमियों को गहरा सदमा
मुंबई: मशहूर गीतकार बॉबी हार्ट का निधन हो गया है। गीतकार प्रसिद्ध बॉयस और हार्ट गीतकार जोड़ी का एक हिस्सा थे। उन्हें ‘द मोंकीज’ के लिए कुछ बेहद हिट गानें, जैसे "आई वाना बी फ्री" और "लास्ट ट्रेन टू क्लार्क्सविले" के लिए जाना जाता था। जानकारी के मुताबकि गीतकार का निधन लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया स्थित उनके घर पर 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
पोस्ट शेयर कर जताया दुख
डॉन किर्श्नर द्वारा टेलीविजन के लिए बनाए गए समूह ‘द मोंकीज’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की गई, साथ ही एक भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक बेहद दुखद समाचार, बॉबी हार्ट गीत लेखन के दिग्गज, जो मोंकीज के कई गानों के लिए जिम्मेदार जोड़ी का हिस्सा थे, उनका निधन हो गया है। अपने साथी टॉमी बॉयस के साथ, बॉबी ने "आई वन्ना बी फ्री", "लास्ट ट्रेन टू क्लार्क्सविले" जैसे प्रतिष्ठित 'मोंकीज' थीम और कई अन्य ट्रैक लिखे। इसके अलावा उन्होंने लिटिल एंथनी एंड द इंपीरियल्स के लिए "हर्ट्स सो बैड" जैसे हिट गानों के साथ सोलो सॉन्ग लेखन का भी काम किया। उन्हें उनकी अद्भुत प्रतिभा और सहजता के लिए याद किया जाएगा।’
एक नजर बॉबी हार्ट की ओर
बॉबी हार्ट का जन्म 18 फरवरी 1939 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में न्यू एडिशन जैसे कलाकारों के साथ सहयोग किया और टेंडर मर्सीज के ऑस्कर-नामांकित गीत "ओवर यू" में भी योगदान दिया था। हार्ट के साथी टॉमी बॉयस का 1994 में निधन हो गया, लेकिन 2014 की डॉक्यूमेंट्री "द गाइज हू रोट 'एम" में उनके योगदान को याद किया गया। हार्ट की पत्नी मैरी एन हार्ट हैं और उनके दो बच्चे हैं। गीतकार के जाने से संगीत की दुनिया में खालीपन आ गया है।
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता