सिनेमा में गूंजेगी राजनीति की गाथा, उन्नी मुकुंदन जुड़ेंगे मोदी बायोपिक से
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी एक और बायोपिक का एलान हो गया है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता उन्नी मुकुंदन पीएम मोदी का किरदार निभाएंगे। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए टाइटल की घोषणा कर दी है।
क्या है फिल्म का नाम?
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा हुई। इस फिल्म में प्रधानमंत्री के रोल में साउथ स्टार उन्नी मुकुंदन नजर आएंगे। सिल्वर कास्ट क्रिएशंस प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि फिल्म का टाइटल 'मां वंदे' होगा। इस फिल्म का पहला पोस्ट आकर्षित करने वाला है, जिसमें पीएम मोदी का किरदार हस्ताक्षर करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी पूरा लुक आना बाकी है।
फिल्म के बारे में?
जानकारी के मुताबिक निर्माता इस फिल्म में पीएम मोदी के बचपन से लेकर नेता बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा, जिसमें उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के साथ उनके संबंधों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिन्हें उनकी पूरी यात्रा में प्रेरणा का एक अद्वितीय स्रोत बताया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी की बायोपिक का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच करेंगे। फिल्म में सिनेमैटोग्राफी का काम 'बाहुबली' फेम केके सेंथिल कुमार आईएससी करेंगे। इसके अलावा संगीत का काम रवि बसरूर और संपादन श्रीकर प्रसाद करेंगे। वहीं, प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी साबू सिरिल संभालेंगे और एक्शन कोरियोग्राफी किंग सोलोमन करेंगे।
उन्नी मुकुंदन का वर्कफ्रंट
उन्नी मुकुदने के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मार्को' से खूब प्रशंसा बटोरी थी। इसे अभी तक की सबसे ज्यादा हिंसक फिल्मों में शामिल किया गया है। इसके अलावा अभिनेता को आखिरी बार 'गेट-सेट बेबी' में देखा गया था। वहीं, आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'मिंडियम परंजुम' में नजर आने वाले हैं।
मूंग खरीदी पर सियासी घमासान तेज, केंद्र के फैसले पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल
JDA की कार्रवाई के बीच पहुंचे विधायक, अवैध कब्जे हटाने को लेकर जमकर विवाद
विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC की टिप्पणी, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकार है’
एंटी पेपर लीक कानून पर बहस के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सरकार को घेरने की तैयारी
अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम
गोरखपुर में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो बोटों की भिड़ंत में गई पर्यटक की जान
अमेरिका-तुर्की रिश्तों में नया मोड़, S-400 हटाने की मांग बनी बड़ी बाधा
आइंस्टीन की महान खोज को मिली नई पुष्टि, वैज्ञानिकों ने फिर माना सिद्धांत सही