जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी को मिले अनमोल तोहफ़े, मोहन यादव ने दिया संस्कृति से जुड़ा ऐतिहासिक उपहार
धार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के धार में हैं। उन्हें धार में जन्मदिन के मौके पर कुछ खास तोहफे मिले हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें वराह की ऐतिहासिक मूर्ति भेंट की है। यह मूर्ति मंदसौर में मिली थी। इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री का मंच पर स्वागत किया है।
सीएम ने भेंट की वराह की मूर्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थडे मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास है। उनके हाथों से प्रदेश को कई सौगातें मिल रही है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वराह की मूर्ति भेंट की है। खनन के दौरान यह मूर्ति मध्य प्रदेश के मंदसौर में मिली थी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे आदिवासी अंचल में अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
आदिवासी वेश भूषा भेंट की
वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री और धार सांसद सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री को आदिवासी वेश भूषा भेंट की है। इसमें आदिवासी शस्त्र, पारंपरिक टोपी और बंडी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर यह तोहफा पाकर खुश दिखे हैं। साथ ही मंच पर वह टोपी पहने रहे हैं। साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा उन्हें भेंट की है।
एएनएम ने भेंट की खूबसूरत तस्वीर
इसके साथ ही धार जिले के बालोद गांव की रहने वाली एएनएम लीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खूबसूरत तस्वीर भेंट की है। इस तस्वीर में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की झलक है। शीतल बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदिवासी परंपराओं को सहेजे हुए एक टोकरी भेंट की हैं। इस टोकरी को आदिवासी परंपराओं से सजाया गया है। प्रधानमंत्री टोकरी लेने के बाद मुस्कुरा रहे थे। साथ ही बनाने वाली शीतल बघेल से उन्होंने बात भी की है।
इसके साथ ही प्रिया बघेल ने पीएम मोदी को विजन पुस्तिका भेंट की है। पुस्तिका लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात भी की है। साथ ही शाबशी दी है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर इस बार मध्य प्रदेश में कई अनमोल तोहफे मिले हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिटर्न गिफ्ट में पीएम मित्रा पार्क की सौगात दी है, जिससे हजारों करोड़ के निवेश आएंगे। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग
खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्टर ने खोली हकीकत
यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट