अगले साल 11.9 करोड़ टन गेहूं, सरकार के आंकड़े दिखा रहे इजाफ़ा
व्यापार: सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 11.9 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य रखा है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.47 फीसदी अधिक है। फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) के लिए 11.5 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। वास्तविक उत्पादन रिकॉर्ड 11.75 करोड़ टन होने का अनुमान है।
कृषि मंत्रालय के मुताबिक, आगामी 2025-26 रबी मौसम के लिए उत्तर प्रदेश के लिए गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 3.64 करोड़ टन रखा गया है। मध्य प्रदेश को 2.4 करोड़ टन, पंजाब को 1.8 करोड़ टन, राजस्थान को 1.15 करोड़ टन, हरियाणा को 1.15 करोड़ टन और बिहार को 72.5 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। रबी सत्र 2025-26 के दौरान 1.65 करोड़ टन दलहन और 1.51 करोड़ टन तिलहन उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय रबी सम्मेलन के दौरान गेहूं और चावल के बारे में कहा, देश का उत्पादन वैश्विक स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन दलहन और तिलहन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकार फसलवार समीक्षा कर रही है और रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएगी। मंत्री ने कहा, रबी सत्र के लिए बीज और उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति है। आगामी रबी सत्र में कृषि वैज्ञानिकों की 2,000 से अधिक टीमें तीन अक्तूबर से शुरू होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान नामक रबी अभियान के जरिये किसानों को समय पर जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए उनके पास जाएंगी।
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर विवाद गहराया, ‘E20 जनता पार्टी’ सड़कों पर उतरने को तैयार
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
संघर्ष रंग लाया! जबलपुर के तनिष्क शुक्ला ने इंडियन आइडल 16 में फर्स्ट रनर-अप बनकर रचा कीर्तिमान