छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में BCI सदस्य की दावेदारी पर विवाद
बिलासपुर। बार कौंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य शैलेन्द्र दुबे द्वारा बिना पद से इस्तीफ़ा दिए राज्य विधिज्ञ परिषद् छत्तीसगढ़ 2025 के चुनाव में नामांकन दाखिल करने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया, स्टेट बार कौंसिल और छत्तीसगढ़ शासन को नोटिस जारी कर 24 सितंबर तक जवाब मांगा है।
याचिका में कहा गया है कि 30 सितंबर को राज्य विधिज्ञ परिषद् का चुनाव होना है। इस बीच बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार, जो सदस्य अपने पद से इस्तीफा दिए बिना चुनाव लड़ेंगे, उन्हें अयोग्य माना जाएगा।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि शैलेन्द्र दुबे को नियमों की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने 11 वर्षों से अनावृत्त अपने पद का उपयोग करते हुए चुनाव 2025 का नामांकन दाखिल कर दिया। यह नियमों का उल्लंघन है।
हाईकोर्ट ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए बार कौंसिल ऑफ इंडिया, स्टेट बार कौंसिल और राज्य शासन को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर विवाद गहराया, ‘E20 जनता पार्टी’ सड़कों पर उतरने को तैयार
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
संघर्ष रंग लाया! जबलपुर के तनिष्क शुक्ला ने इंडियन आइडल 16 में फर्स्ट रनर-अप बनकर रचा कीर्तिमान