UP: यूपी में मौसम ने लिया यूटर्न... भारी बारिश अब कुछ जिलों तक ही सीमित, आगे ऐसे रहेंगे हालात
यूपी में मानसूनी बारिश का दायरा अब पूर्वी-तराई हिस्सों तक सिमट गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में धूप खिलने से तापमान और उमस बढ़ी है।उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बीते बृहस्पतिवार से ही मानसूनी बारिश का दायरा घटा है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से पश्चिमी यूपी में ज्यादातर जगहों पर मौसम के शुष्क रहने और पूर्वी तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। शनिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में कहीं भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। पश्चिमी यूपी में अगले तीन चार दिनों तक मौसम के लगभग शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी यूपी और तराई में छिटपुट बूंदाबांदी जारी रह सकती है।
शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश थमने और धूप खिलने से दिन के तापमान और उमस भरी गर्मी में बढ़त देखने को मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मानसूनी बारिश पूर्वी तराई हिस्सों तक सिमट गई है। बंगाल की खाड़ी में एक और वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके असर से अगले चार-पांच दिनों बाद प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक