शहर में बढ़ती भीड़ और आयोजनों को देखते हुए लखनऊ पुलिस की छुट्टियां रद्द, 10 दिन तक अलर्ट मोड में रहेंगे जवान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनात पुलिसकर्मियों की छुट्टियों से जुड़ा बड़ा अपडेट आ गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के दौरान राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह फैसला लिया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने 4 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इस दौरान केवल आपात अथवा विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी। दरअसल नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। जबकि विजयदशमी के मौके पर रावण दहन, धार्मिक जुलूस और मेले आयोजित किए जाते हैं। इन सभी कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदेश में कहा गया है कि सभी पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश की प्रति सभी पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रतिसार निरीक्षक और थानाध्यक्षों को भेज दी गई है। त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने राजधानी को अलर्ट मोड पर रखते हुए साफ संदेश दिया है कि शारदीय नवरात्र और विजयदशमी शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में ही संपन्न होंगे। फिलहाल नवरात्रि शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में जा रहे हैं। जगह-जगह भजन कीर्तन हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी समस्या है। लेकिन फिर भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी रखे हैं। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने ना पाए, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी। वो भी संबंधित पुलिस उपायुक्त की अनुमति से।
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब