बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम से बदले मौसम के मिजाज, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश संभव
राजनांदगांव। विदाई की ओर बढ़ रहा मानसून एक बार फिर बरसने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने बुधवार से जिले में रिमझिम वर्षा की संभावना जताई है। इस बीच मंगलवार को दोपहर कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। पिछले कुछ दिनों से वातावरण अनुकूल रहने से तापमान में कमी आई है और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व-मध्य और सीमावर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 24 सितंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा और मेघ गर्जन की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
खरीफ फसलों के लिए राहत
फिलहाल खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त पानी मौजूद है। इन दिनों धान की फसल गर्भ अवस्था में है और कई जगह दाने भरने की स्थिति में भी पहुंच चुकी है। खेतों में हरियाली छाई हुई है और फसलें लहलहा रही हैं। हालांकि दानों को पकने के लिए अंतिम दिनों में पानी की और जरूरत पड़ेगी। ऐसे में भादो के अंतिम दिनों में होने वाली वर्षा फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।
सबसे अधिक वर्षा नांदगांव में
चालू मानसून सत्र में जिले में अब तक सबसे अधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1191.2 मिमी दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम वर्षा छुरिया तहसील में 681 मिमी दर्ज हुई। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार जिले की सातों तहसीलों में अब तक कुल 6197.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इसका औसत 885.4 मिमी रहा।
डोंगरगढ़ तहसील – 989.9 मिमी
लाल बहादुर नगर – 866.5 मिमी
घुमका – 759.5 मिमी
कुमरदा – 819.1 मिमी
डोंगरगांव – 890.6 मिमी
छुरिया – 681.0 मिमी
राजनांदगांव – 1191.2 मिमी
प्रमुख शहरों का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
राजनांदगांव : अधिकतम 34.0, न्यूनतम 24.5
रायपुर : अधिकतम 34.0, न्यूनतम 24.6
बिलासपुर : अधिकतम 33.7, न्यूनतम 26.0
दुर्ग : अधिकतम 34.2, न्यूनतम 24.6
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़