सड़क किनारे मिला युवती का जला हुआ शव, स्कूली बच्चों ने देखकर मचाई चीख-पुकार, शिवपुरी में दहशत
शिवपुरी: जिले के भौंती थानांतर्गत सड़क किनारे पूरी तरह से जला हुआ एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह किसी युवती का है। शव की हालत देखने से लग रहा है कि इसे पेट्रोल डालकर जलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया है।
स्कूली छात्रों ने देखा शव
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ छात्र जब स्कूल जा रहे थे, तभी उन्हें सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर ग्राम ढला और बम्हेरा के बीच सड़क किनारे कुछ जला हुआ पड़ा दिखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो वह किसी इंसान का शव था। जब मामले की सूचना ग्रामीणों को लगी तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
युवती का है शव
प्रथम दृष्टया शव देखने में किसी पुरुष का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जब शव की बारीकी से पड़ताल की तो वह शव किसी युवती का निकला। थाना प्रभारी मनोज सिंह राजपूत के अनुसार मृतक की उम्र 15-16 साल लग रही है। हालांकि उसका शव पूरी तरह से जल चुका है, ऐसे में उसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने बताया है कि घटना स्थल को मृतका की पहचान के लिए पुलिस जिले के आसपास के थानों सहित पड़ोस के जिलों में भी गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है।
हत्या कर लाश जलाकर फेंकने की शंका
शिवपुरी पुलिस का मानना है कि उक्त गुमशुदा युवतियों की जानकारी मिलने के उपरांत ही मृतक की पहचान हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने प्री-प्लान करके हत्या के उपरांत शव को यहां फेंककर आग लगाई है ताकि मृतक की पहचान न हो सके। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपित, युवती के शव को कहीं और से किसी वाहन में लेकर आए हैं और यहां फेंक कर उसे पेट्रोल से जला दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज रेफर किया गया। अब पीएम के बाद ही आगे की जांच होगी।
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
बहुड़ा यात्रा के बीच स्वास्थ्य संकट, एक की मौत, 105 अस्पताल पहुंचे
सलमान का फिटनेस चैलेंज! ट्रोलिंग के बीच वायरल हुई जिम वाली तस्वीर और कैप्शन
जहरीले मक्का के दानों से पांच मोरों की मौत, वन विभाग ने शुरू की सख्त कार्रवाई
PM मोदी का सेल्फी वीडियो बना दुनिया का नंबर-1, युवाओं से की बड़ी अपील