आईजी से मोबाइल लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी, पत्नी के साथ VVIP इलाके में टहल रहे थे अधिकारी
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आईजी इंटेलिजेंस डॉ आशीष से अपराधियों ने मोबाइल छीन लिया है। आईजी वीवीआईपी इलाके चार इमली में खाना खाने के बाद रात को टहल रहे थे। इस दौरान बाइक से आए अपराधी फोन छीनकर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
आईजी इंटेलिजेंस हैं डॉ आशीष
दरअसल, आईपीएस अधिकारी डॉ आशीष अभी आईजी इंटेलिजेंस के पद पर तैनात हैं। भोपाल में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली इलाके में रहते हैं। चार इमली में अधिकारियों और मंत्रियों के निवास हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात वह खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और दो मोबाइल छीनकर भाग गए।
एक मोबाइल मिला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई। आईजी साहब का एक फोन वहां से थोड़ी दूर पर मिल गया है। वहीं, दूसरे फोन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। दूसरा मोबाइल फोन बंद भी आ रहा है। आरोपियों की तलाश में साइबर और क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी है।
उठ रहे हैं सवाल
वहीं, सबसे वीवीआईपी इलाके में लूट की वारदात के बाद पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं। इन इलाकों में गश्त के दावे किए जाते हैं। इसके बावजूद आईजी से फोन से लेकर अपराधी फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने पूर्व में लूट की वारदातों में शामिल रहे अपराधियों से भी पूछताछ कर रही है। शायद उनसे कोई सुराग मिले।
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
बहुड़ा यात्रा के बीच स्वास्थ्य संकट, एक की मौत, 105 अस्पताल पहुंचे
सलमान का फिटनेस चैलेंज! ट्रोलिंग के बीच वायरल हुई जिम वाली तस्वीर और कैप्शन
जहरीले मक्का के दानों से पांच मोरों की मौत, वन विभाग ने शुरू की सख्त कार्रवाई
PM मोदी का सेल्फी वीडियो बना दुनिया का नंबर-1, युवाओं से की बड़ी अपील