धोखे का नया तरीका: गुजरात में मंदिरों से जूलरी चोरी करने वाला चोर, अर्धनारीश्वर बनकर देता था दर्शन, भक्त हुए आश्चर्यचकित
धार: मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। वह प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में चोरी करता था। इसके बाद गुजरात जाकर अर्धनारीश्वर का रूप धारण कर लेता था। फिर मंदिर के सामने बैठकर खुद को भगवान बताता था। इस नाम पर वह लोगों की भावनाओं से खेलता था।
मंदिरों में लगातार हो रही थी चोरी
दरअसल, मालवा क्षेत्र के मंदिरों में लगातार चोरी हो रही थी। पीथमपुर पुलिस ने इन चोरी के मामलों में खुलासा करते हुए खेमराज चौहान को गिरफ्तार किया है। तीन महीने के अंदर उसने धार और इंदौर जिले के कुल आठ मंदिरों में चोरी की थी। इन जगहों से जूलरी और सामानों की चोरी करता था।
अर्धनारीश्वर का धर लेता था रूप
वहीं, इन मंदिरों में चोरी के बाद खेमराज चौहान गुजरात चला जाता था। गुजरात स्थित मेडली माता और पावागढ़ माताजी मंदिर में वह अर्धनारीश्वर का रूप धारण कर लेता था। मंदिरों से चोरी की गई जूलरी को धारण कर धार्मिक आस्था का प्रतीक बताकर वहां दर्शन कराता था। इस दौरान वहां के लोग इसकी वास्तविकता से वाकिफ नहीं होते थे।
भारी मात्रा में मिले सामान
चोर खेमराज चौहान के पास पुलिस ने भारी मात्रा में सामाग्री बरामद किए हैं। इसमें 2.300 किलो चांदी, 23 किलो पीतल, एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। इन सामाग्रियों की कीमत लाखों में है। उसके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली है, जिसका इस्तेमाल वह चोरी के लिए करता था। धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि 15 सितंबर को पीथमपुर इंडोरामा सेक्टर-1 स्थित उद्योगपति बालाजी मंदिर में चोरी हुई थी। इसके बाद जांच के लिए एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान 150 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आरोपी की पहचान हुई है। वह इंदौर के तेजाजी नगर का रहने वाला है।
खुद को बताता था दर्शन का हिस्सा
वहीं, चोरी के इन सामानों को धारण कर वह गुजरात के प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर बैठ जाता था। साथ ही खुद को दर्शन का हिस्सा बताता था। इस दौरान लोगों उस पर चढ़ावे भी चढ़ाते थे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने