स्वदेशी तकनीक से बना 4G, 5G में आसानी से अपग्रेड होगा
नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत अभियान में एक और सफलता हासिल कर ली गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकारी कंपनी बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का अनावरण करेंगे और इसके साथ ही भारत चुनिंदा देशों के उन क्लब में शामिल हो जाएगा जिन्होंने पूरी तरह से अपने टेलीकॉम उपकरणों के साथ 4जी नेटवर्क स्थापित किया है। इनमें चीन, स्वीडन, दक्षिण कोरिया व डेनमार्क शामिल है। इस सफलता से भारत 4जी नेटवर्क का बड़ा निर्यातक देश भी बनने जा रहा है। इस 4जी नेटवर्क को आसानी से 5जी नेटवर्क के लिए अपग्रेड किया जा सकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का अनावरण करेंगे। इस सफलता के साथ भारत उन देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास अपने टेलीकॉम उपकरणों के साथ 4G नेटवर्क है। यह नेटवर्क 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री लगभग 98000 मोबाइल 4G टावर का भी अनावरण करेंगे।
देश के हर हिस्से में 4जी नेटवर्क की सुविधा
शनिवार को प्रधानमंत्री की तरफ से इस शुरुआत के बाद देश के हर हिस्से में 4जी नेटवर्क की सुविधा होगी जो बाद में 5जी नेटवर्क में भी आसानी से बदली जा सकती है। शुक्रवार को टेलीकाम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को तकरीबन 98,000 मोबाइल 4जी टावर का भी अनावरण करेंगे। इन दोनों शुरुआत के बाद भारत टेलीकॉम उपकरण बनाने वाले प्रमुख देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।
बच्चे विश्व स्तरीय ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे- सिंधिया
स्वदेशी 4जी नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले रेडियो एक्सेस नेटवर्क (रैन) को सरकारी उपक्रम सी-डाट से जुड़े तेजस नेटवर्क ने विकसित किया है। बाकी के काम टीसीएस व बीएसएनएल ने किए हैं। सिंधिया ने बताया कि सभी हिस्सों में इस शुरुआत से अब देश के गांव-गांव में बच्चे विश्व स्तरीय ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को गांव में ही मंडी की दरों की जानकारी मिल जाएगी। उत्तर-पूर्व राज्यों के उद्यमी भी आसानी से अब अपने सामान की बिक्री ऑनलाइन रूप में कर सकेंगे। टेलीकॉम सेक्टर में भारत सिर्फ विश्व स्तरीय इंटरनेट की सुविधा ही प्रदान नहीं कर रहा है बल्कि टेलीकॉम उपकरण निर्माण के हब के रूप में भी खुद को स्थापित कर रहा है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने