‘तेरे नाम’ के सेट पर सलमान रोते थे, लिरिसिस्ट समीर अंजान का खुलासा
ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के अफेयर की खूब चर्चा रही. साल 2002 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी छाई रहीं. कई बार ऐसी चर्चा रही कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान के दिल पर गहरा असर हुआ था. अब सालों बाद तेरे नाम गाने के लिरिसिस्ट समीर अंजान ने खुलासा किया है कि ऐश्वर्या से अलग होने के बाद सलमान तेरे नाम के सेट पर फिल्म का गाना सुनकर बहुत रोते थे. 'तेरे नाम' के टाइटल ट्रैक और गाने 'क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती' में सलमान खान के एक्सप्रेशंस बिल्कुल रियल लगते हैं. इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि सलमान का उस वक्त ऐश्वर्या से ताजा-ताजा ब्रेकअप था. शुभांकर मिश्रा को दिए एक हालिया इंटरव्यू में समीर अंजान ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान की हालत का खुलासा किया.
सेट पर सलमान रोते थे ये गाना सुनकर
समीर अंजान ने 'तेरे नाम' गाने को लेकर कहा- 'टाइटल ट्रैक उनको ध्यान में रखकर नहीं लिखवाया गया था. वो जो लिखवाया गया था वो उनकी असली कहानी जो ऐश्वर्या राय से टूटी थी. वो (तेरे नाम) गाना हिमेश रेशमिया को बुलाके, सलमान ने शॉट देने से पहले गवाते थे और रोते थे. वो कहते थे तू आ और ये गाना मुझे सुना. खास तौर पर क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती, उनको लगा कि ये गाना वहां तक पहुंचना चाहिए, ये मेरा दर्द है. सेट पर सलमान रोते थे ये गाना सुनकर, उसके बाद शॉट देने जाते थे. यार ये है कि उनका जख्म ताजा था उनका उस वक्त.'
तीन साल चला सलमान-ऐश्वर्या का अफेयर
बता दें कि साल 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर मिले थे. इसी दौरान दोनों करीब आए और डेटिंग शुरू की. लेकिन तीन साल बाद ही 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और अपनी बेटी आराध्या का वेलकम किया. वहीं सलमान खान ने आज तक अपना घर नहीं बसाया.
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत