प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, तुलसीराम के जीवन में लौटी खुशहाली
रायपुर : मोहला–मानपुर–अंबागढ़–चौकी जिले के विकासखंड मानपुर के ग्राम दोरबा निवासी तुलसीराम पिता दसरूराम, जो वर्षों से मिट्टी के कच्चे घर में विषम परिस्थितियों में जीवन बिता रहे थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिले पक्के घर में आत्मसम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन बिता रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाले तुलसीराम रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका पुराना मकान से बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था। मकान जर्जर होने के कारण हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती लेकर आता था।
वर्ष 2024-25 की ग्राम सभा उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। जब उन्हें यह बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है, तो तुलसीराम भावुक हो गए, मानो वर्षों का इंतजार अचानक पूरा हो गया। ग्राम पंचायत के सहयोग से आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई, और आज वे अपने पक्के, मजबूत और सुंदर घर में अपने परिवार के साथ संतोष और सुकून के साथ रह रहे हैं। उनका चेहरा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और आंखों में एक नई चमक है। तुलसीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी की एक नई शुरुआत है। अब मेरे बच्चों के लिए सिर छुपाने के लिए एक सुरक्षित छत है, और मुझे अपने भविष्य की चिंता नहीं हैं।
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल