राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर
रायपुर : जगदलपुर में आयोजित इस महोत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और सृजनशीलता से नया मुकाम हासिल किया l बलरामपुर- रामानुजगंज जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय कल्चरल एंड लिटरेसी फेस्ट (कला उत्सव, समृद्धि और उद्भव 2025) में अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा जिला गौरवान्वित हो उठा।
मिट्टी से अद्भुत कलाकृतियां गढ़ने वाली निहारिका नाग ने मूर्तिकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। बचपन से ही कला में गहरी रुचि रखने वाली निहारिका बताती हैं कि जब दूसरे बच्चे खेलों में व्यस्त रहते थे, तब वे मिट्टी और लकड़ी से छोटे-छोटे खिलौने और प्रतिमाएँ बनाने में रम जाती थीं। शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने उनकी इस रुचि को कला के उच्च आयाम तक पहुँचाया।
वहीं, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट प्रतियोगिता में परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति और काष्ठकला को अपने अनूठे अंदाज में प्रदर्शित किया। प्रतिभा का मानना है कि परंपरा ही हमारी असली पहचान है और उसे नये रूप में संवारना ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इन उपलब्धियों पर जिला प्रशासन, विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक गर्वित हैं। उनका कहना है कि बेटियों ने यह सफलता मेहनत और निरंतर अभ्यास से अर्जित की है। निहारिका और प्रतिभा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि हुनर को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो छोटे से गाँव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि जिले के हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ