महाराष्ट्र में रोहित पवार ने विपक्ष को किया अलर्ट, कहा- भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू, संभल जाए
नई दिल्ली । महाराष्ट्र (Maharashtra) के सियासी गलियारों में BMC चुनाव (BMC elections) से पहले हलचल तेज हो गई है। इस बीच अब NCP (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार (MLA Rohit Pawar) ने यह कहकर पारा और चढ़ा दिया है कि भाजपा (BJP) ने राज्य में ‘ऑपरेशन लोटस’ (Operation Lotus) शुरू कर दिया है। बता दें कि इस शब्द को अक्सर, विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शरद पवार के पोते रोहित ने विपक्षी गठबंधन, महा विकास अघाड़ी को अलर्ट रहने को भी कहा है। रोहित पवार के मुताबिक कथित तौर पर भाजपा ने राज्य में ‘ऑपरेशन लोटस’ का दूसरा चरण शुरू किया है। गौरतलब है कि इस गठबंधन में कांग्रेस, शरद पवार की गुट वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना शामिल हैं।
इस दौरान रोहित पवार ने भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार राज्य प्रायोजित योजनाओं को बंद करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं को बंद किया जा रहा है जिसका श्रेय गैर-भाजपा नेताओं को दिया जाता है। रोहित पवार ने इसके लिए शिवसेना के एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई माझी लड़की बहन योजना का जिक्र किया। पवार ने दावा किया कि अब तक 28 लाख लाभार्थियों के खाते में कटौती की गई है। पवार ने कहा, “कुछ योजनाएं मतदाताओं को लुभाने के लिए शुरू की गई थीं। लेकिन भाजपा इस बात से खुश नहीं है कि कुछ लाभ अन्य दलों के नेताओं से जुड़े हैं।”
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता