‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार बनी बॉक्स ऑफिस की मिसाल, जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री तय!
मुंबई: मंगलवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला-जुला रहा। साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' सिनेमाघरों में चल रही सभी फिल्मों पर भारी रही। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' की भी धीमी रफ्तार से कमाई जारी है। आइए जानते हैं कि इन सभी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन किया है?
कांतारा चैप्टर 1
13वें दिन भी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 465.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई अगर इसी तरह से जारी रही तो जल्द ही यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई में वीकएंड पर उछाल आया था। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने 13 दिनों में 52.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित शराफ हैं।
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की कमाई तीसरे हफ्ते में काफी कम हो गई थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बार फिर इसकी कमाई घटी है। मंगलवार को फिल्म ने 49 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह इस फिल्म ने 20 दिनों में कुल 191.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अदाकारी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में तीसरे हफ्ते के बाद गिरावट दर्ज की गई थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आया। इसके बाद फिर इस फिल्म की कमाई घटी है। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 49 लाख रुपये रहा। 26 दिनों में इस फिल्म ने 113.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ