आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से स्वस्थ हो रहा महासमुंद जिला
रायपुर : रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर महासमुंद जिला जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो रहा है। शासन की मंशानुरूप आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण, कैशलेस और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 257 जन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से जन-जागरूकता और सेवा विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। इन केंद्रों पर नागरिकों को योजना की जानकारी, पात्रता जांच, दस्तावेज सत्यापन और आयुष्मान कार्ड निर्माण की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही है।
अब तक जिले में 10 लाख 16 हजार 800 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 88.4 प्रतिशत है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 9 लाख 9 हजार 955 और शहरी क्षेत्र के 1 लाख 6 हजार 845 लाभार्थी शामिल हैं। विकासखण्ड स्तर पर पिथौरा, बागबाहरा, बसना, सरायपाली और महासमुंद सभी क्षेत्रों में विशेष शिविरों एवं घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से कार्ड निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जिले में 27 हजार 816 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश लाभार्थी ग्रामीण अंचलों से हैं। यह कार्ड 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्डधारी परिवार सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के कैशलेश इलाज प्राप्त कर सकते हैं। योजना से स्वास्थ्य सेवाओं में न केवल विश्वास बढ़ा है, बल्कि लोगों की चिकित्सा पहुँच भी अधिक सहज और समान हुई है।
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट
वायरल वीडियो के बाद धनुष के सियासत में आने की चर्चा, फैंस बोले- अब आपकी बारी
पेपर लीक मामले में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, शिवकुमार के बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना
पंकज त्रिपाठी के फैंस को इंतजार, 'ओह माय डॉग' की रिलीज टलने पर निर्देशक का बयान
'हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी', जीतू पटवारी के बयान ने मचाई राजनीतिक हलचल
मूंग खरीदी पर सियासी घमासान तेज, केंद्र के फैसले पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल