गुजरात में नई कैबिनेट का गठन आज, 2 डिप्टी सीएम समेत 26 मंत्री ले सकते हैं शपथ
देश के पूर्वी हिस्से बिहार में विधानसभा चुनाव है, लेकिन गुरुवार को सियासी घटनाक्रम तेजी से देश के पश्चिमी राज्य गुजरात में बदला। यहां सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। आज नई कैबिनेट की शपथ होगी। जानकारी के मुताबकि नई कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। वहीं, 26 मंत्री बनाए जाने की भी संभावना है। इससे पहले गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। इसे राज्य में साल 2027 में होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा रहा है।
दो से तीन पुराने नामों की हो सकती है वापसी
भूपेंद्र पटेल पहली बार सितंबर 2021 में सीएम बने थे। तत्कालीन सीएम विजय रुपाणी को अचानक हटाकर उन्हें सीएम बनाया गया था। फिर विधानसभा चुनाव (2022) में जीत दर्ज करने के बाद उन्हें सीएम बनाया गया। पटेल के नए मंत्रिमंडल में दो से तीन पुराने मंत्रियों की वापसी हो सकती है।
क्यों किया गया है ये फेरबदल
सियासी जानकारों की माने तो पार्टी हाईकमान को भूपेंद्र कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों का जमीनी फीडबैक खराब मिला है। वह हाईकमान की उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतरे। विसावदर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कैंपेन के बावजूद भाजपा AAP के गोपाल इटालिया को हरा नहीं पाई। माना जा रहा है कि बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर की आहट महसूस होने लगी है।
चर्चा है कि विसावदर की सीट हारने के बाद भाजपा नए सिरे से तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा है कि भाजपा में ताकतवर माने जाने वाले लेकिन लंबे समय से किसी न किसी वजह से दरकिनार किए गए नेताओं को अब बड़े पद दिए जाएंगे और नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट
वायरल वीडियो के बाद धनुष के सियासत में आने की चर्चा, फैंस बोले- अब आपकी बारी
पेपर लीक मामले में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, शिवकुमार के बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना
पंकज त्रिपाठी के फैंस को इंतजार, 'ओह माय डॉग' की रिलीज टलने पर निर्देशक का बयान
'हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी', जीतू पटवारी के बयान ने मचाई राजनीतिक हलचल
मूंग खरीदी पर सियासी घमासान तेज, केंद्र के फैसले पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल