पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायज़ा
रायपुर : आगामी छठ महापर्व के मद्देनज़र पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंकरघाट और गोधनपुर स्थित घाटों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से घाटों की साफ़-सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय तथा यातायात प्रबंधन जैसी आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण कर ली जाएँ।
अग्रवाल ने कहा कि छठ पूजा जन-आस्था का पवित्र पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु सूर्य उपासना के माध्यम से परिवार और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। इसलिए सरकार की प्राथमिकता है कि इस पर्व का आयोजन स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएँ, ताकि रात्रि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही जलस्तर और सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी दल तैनात किए जाने को भी कहा गया। अग्रवाल ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अंबिकापुर में छठ पर्व उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हो और श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार