मोहन सरकार का तोहफा – अब नहीं देना होगा बिजली बिल का सरचार्ज, शुरू हुई समाधान योजना
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में ‘समाधान योजना- 2025-26’ का शुभारंभ किया. सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग ‘सबके लिए रोशनी और सबके लिए प्रगति’ इस भाव के साथ आगे बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश सबसे सस्ती दरों पर बिजली प्रदान करने वाला राज्य बना है. बिजली विभाग ने किसानों को 18 हजार करोड़ की सब्सिडी दी है. सभी सेक्टर्स के उपभोक्ताओं की मदद की जा रही है.
’92 लाख उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ होगा’
समाधान योजना के बारे में सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में घरेलू, कृषि और औद्योगिक समेत करीब पौने दो करोड़ कनेक्शन हैं. समाधान योजना के माध्यम से 90 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल का सरचार्ज माफ करने जा रहे हैं. सरचार्ज की राशि करीब 3 हजार करोड़ रुपये है. लोग बिल तो देना चाहते हैं लेकिन किसी परिस्थिति की वजह से वे बिल नहीं दे पाए हैं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘नवंबर में बिजली की मांग बढ़ने वाली है. कृषि क्षेत्र को हम 10 घंटे निर्बाध बिजली देंगे. वोल्टेज की समस्या को दूर करना है. बाकी समस्याओं को दूर करके सुचारू रूप से बिजली पहुंचाना लक्ष्य है. अगले तीन महीने हमें इसी तरीके से चलना है.’ इसके साथ ही सीएम ने एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया.
क्या है समाधान योजना?
समाधान योजना के माध्यम से राज्य सरकार बकायादारों के बिजली बिल पर सरचार्ज माफ करेगी. इसके तहत ये छूट 3 नवम्बर से 28 फरवरी 2026 तक रहेगी. पहला चरण 3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा, इस दौरान 60 से 100 फीसदी सरचार्ज माफ होगा. दूसरा चरण 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक होगा. इस चरण में 50 से 90 फीसदी तक सरचार्ज माफ होगा. इससे विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. भुगतान विकल्प में एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम छूट और 6 किस्तों में भुगतान की आसान सुविधा रहेगी.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने