छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को किया आकृष्ट,कैबिनेट मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन व खिंचवाई सामूहिक फोटो
रायपुर : छत्तीसगढ़ रजत जयंती राज्योत्सव का तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन बलौदाबाजार 2 से 4 नवंबर 2025 तक पंडित चकरपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में किया जा रहा हैं। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा 25 वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई हैं। राज्योत्सव में आने वाले लोग छायाचित्र प्रदर्शनी की ओर बरबस ही खींचे चले आते हैं और शौक से फोटो भी खिचवाते हैं।
राज्योत्सव क़े शुभारम्भ अवसर पर जिले क़े प्रभारी व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सामूहिक फोटो भी खिचवाई।
छायाचित्र प्रदर्शनी में 25 वर्ष की प्रगति को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया हैं जिसमें किसानों क़ा सम्मान, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, आवास और सामाजिक सुरक्षा,सुगम आवागन,शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, उद्योग, मोदी की गारंटी अंतर्गत 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, कृषक उन्नति योजना, रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती, शक्तिपीठ परियोजना,तेन्दु पत्ता पारिश्रमिक दर वृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नई रेल लाईन, ई -बस सेवा, आदि शामिल हैं। इसके साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित जानकारी से भरपूर पत्रिका, ब्रोशर, पम्पलेट का भी वितरण लोगों को किया जा रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ सनम जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने