आंध्र और कर्नाटक में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार सुबह 3.7 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। इसके झटके विशाखापत्तनम जिले में भी महसूस किए गए। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भूकंप का झटका सुबह 4:19 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया, जिसका केंद्र अक्षांश 18.02° उत्तर और देशांतर 82.58° पूर्व पर था।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया, "मंगलवार सुबह अल्लूरी सीताराम राजू जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि विशाखापत्तनम में कुछ जगहों पर भी झटके महसूस किए गए।"
अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका हल्का था और एहतियात के तौर पर स्थानीय जिला आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है।
कर्नाटक में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह विजयपुरा जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप सुबह 7.49 बजे आया और इसका केंद्र विजयपुरा तालुका के भूतनाल टांडा से लगभग 3.6 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। अधिकारियों ने कहा कि भूकंपीय घटना मामूली थी और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
केंद्र के विश्लेषण के अनुसार, भूकंप का केंद्र इंगनाल गांव से 4.3 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में, हंचिनाल गांव से 4.6 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, विजयपुरा शहर से 9.3 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में और अलमट्टी बांध भूकंपीय वेधशाला से लगभग 65 किलोमीटर उत्तर में स्थित था।
केएसएनडीएमसी ने साफ किया कि तीव्रता कम है और भूकंप का झटका भूकंप केंद्र से 50-60 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया जा सकता है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने