‘6 क’ फार्मूले से पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा– भ्रष्टाचार और कुशासन RJD की पहचान
अररिया। बिहार में आज गुरुवार को प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज बिहार में अररिया के फारबिसगंज में चुनावी जनसभा के लिए पहुंचे हैं। वहां पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी पीढ़ी का भविष्य राजद के नेता खा गए। इसके साथ ही 15 साल के लालू के कार्यकाल को याद करते हुए पूछा कि जंगलराज में कितने एक्सप्रेसवे और पुल बने? यहां पढ़ें पीएम ने क्या-क्या कहा? पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा “आज बिहार के विकास के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोनों से अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं। माताएं, बहनें और बेटियां बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आ रही हैं। बिहार के युवाओं में भी अभूतपूर्व उत्साह है। मैं सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से निकलकर मतदान करें।”
पीएम ने 6’K’ से बताई पहचान
पीएम ने कहा कि आज मैं आपको आपके वोट की ताकत के बारे में बता रहा हूं। आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की धरती बनाया था। लेकिन फिर, 90 का दशक आया और राजद के जंगलराज ने बिहार पर हमला कर दिया। जंगलराज का मतलब है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, करष्शन और कुशास ये जंगलराज की पहचान बन गई और यही बिहार का दुर्भाग्य बन गया। आपके माता-पिता के सपनों को कुचल दिया गया।
15 साल में एक्सप्रेसवे-फ्लाईओवर की संख्या शून्य
पीएम ने कहा जंगलराज के दौर में बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। 1990 से 2005 तक यानी 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया। उस समय सरकार चलाने के नाम पर आपको बस लूटा गया था। इसलिए मैं कहता हूं, शून्य का आंकड़ा याद रखिए। बिहार में जंगलराज के 15 साल में बने एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर की संख्या शून्य है।
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट