यूपीएसएसएससी वन रक्षक मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 9 नवंबर को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 709 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रदेश के दो जिलों लखनऊ और झांसी में आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग के अंतर्गत 709 पदों को भरा जाएगा, जिसमें वन रक्षक के लिए 693 रिक्तियां और वन्य जीव के लिए 16 रिक्तियां निर्धारित है।
परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी और परीक्षा केंद्रों की अग्रिम सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक देखें और समय पर वैध प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित हों।
परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन निर्धारित केंद्र पर समय पर उपस्थित हों। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। ध्यान दें कि केवल वही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे जिन्होंने निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
सबसे पहले आप अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर या नोटिफिकेशन सेक्शन में “Admit Card” लिंक मिलेगा।
अब Forest Guard & Wildlife Guard Main Exam Admit Card 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रिकॉर्ड नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालें।
लॉगिन के बाद आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा, इसे PDF में डाउनलोड करें।
परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए प्रवेश पत्र का एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रख लें.
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब