अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों में उलझन- विमान गिरने की गिनती बदली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था. ट्रंप ने इस बार दावे में थोड़ा बदलाव भी किया है. फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित अमेरिका बिजनेस फोरम में ट्रंप ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में 8 फाइटर जेट गिरे थे. इससे पहले वह 7 फाइटर जेट गिरने की बात कह चुके हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे.
18 जुलाई को ट्रंप ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच झड़प में 5 विमान मार गिराए गए. वहीं 25 अगस्त को 7 विमान गिरने का दावा किया था. पिछले कुछ महीनों में ट्रंप 60 से ज्यादा बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने दोनों को धमकी दी कि अगर युद्ध नहीं रुका तो वह ट्रेड डील रद्द कर देंगे.
ट्रंप की जुबानी, उनकी कहानी
ट्रंप ने कहा, मैं भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता करने वाला था, तभी अखबार में खबर आई कि दोनों युद्ध करने जा रहे हैं. सात विमान गिराए गए और आठवां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ. तब मैंने कहा यह तो युद्ध है और मैं युद्ध कर रहे देशों से व्यापार नहीं करूंगा.
ट्रंप ने कहा कि जब उन्होंने यह बात कही, तो भारत और पाकिस्तान ने कहा कि इसका व्यापार से कोई संबंध नहीं है. लेकिन ट्रंप ने कहा, इसका सीधा संबंध है, अगर तुम युद्ध करोगे तो मैं किसी डील पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा. ट्रंप के मुताबिक, अगले दिन उन्हें फोन आया कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं. मैंने कहा, बढ़िया! अब हम व्यापार करेंगे. अगर टैरिफ और दबाव न होते, तो यह संभव नहीं था.
ट्रंप 8 जंग रुकवाने का दावा कर चुके
ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने आठ बड़े अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को रोका है, जिनमें भारत-पाकिस्तान, कोसोवो-सर्बिया और कांगो-रवांडा जैसे विवाद शामिल हैं. उन्होंने खुद को वैश्विक शांति लाने वाला नेता बताया.
हालांकि भारत ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह नकार चुका है. भारत का कहना है कि सीजफायर अमेरिकी दखल से नहीं, बल्कि पाकिस्तान की अपील पर हुआ था. पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने भारत से गोलीबारी रोकने की गुजारिश की थी.
भारत का ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी.
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 भारतीयों की हत्या कर दी थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिन तक गोलीबारी और मिसाइल हमले हुए. 10 मई को पाकिस्तान ने युद्धविराम की मांग की और संघर्ष खत्म हुआ.
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़