रायपुर: फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को जिला पंचायत सदस्य से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास
रायपुर की विशेष अदालत ने फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को जिला पंचायत सदस्य युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और ओयो लॉज में बंधक बनाकर बलात्कार करने के मामले में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 8,000 रुपए अर्थदंड भी लगाया गया है। अगर अर्थदंड का भुगतान नहीं किया गया, तो आरोपी को 6 माह की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी।
मामले का विवरण
विशेष लोक अभियोजक उमा शंकर वर्मा ने बताया कि यह घटना लगभग तीन साल पहले रायपुर के पड़ोसी जिले में हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। लगभग 18 महीने तक दोनों का संबंध रहा। जब युवती को पता चला कि राठौर शादीशुदा है, उसने संबंध खत्म कर दिया। इसके बाद आरोपी ने संबंध सार्वजनिक करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
ओयो लॉज में बंधक बनाकर दुष्कर्म
28 फरवरी 2023 की रात राठौर ने युवती को फोन पर बुलाया और विश्वास दिलाया कि वह वीडियो डिलीट कर देगा। युवती रायपुर पहुंची, जहां उसे अपनी कार में बैठाकर कचना इलाके के ओयो लॉज में ले गया। वहां उसने युवती के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। अगले दिन उसने अपने साथियों को बुलाकर युवती को पीटा, उसका पर्स छीना और उसे देर रात पड़ोसी जिले में छोड़ दिया।
पुलिस जांच और सबूत
पीड़िता ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर जाकर सबूत इकट्ठा किए और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकी और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया। कोर्ट में 23 गवाहों के बयान, कॉल डिटेल्स, वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई।
कोर्ट का फैसला
विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि आरोपी ने महिला की गरिमा और विश्वास को रौंदा है। अदालत ने इसे समाज के लिए निंदनीय अपराध बताया। कोर्ट ने प्रहलाद राठौर को आजिवन कारावास और 8,000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब