गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: प्रशासन ने अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 435 क्विंटल जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रशासन ने अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण के दौरान 435 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया।
जांच में यह पाया गया कि व्यापारी स्टॉक सीमा से अधिक धान रखे हुए थे और कोई वैध दस्तावेज या खरीदी संबंधी बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक करने की घोषणा की है। इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल और ग्रेड-एक धान का मूल्य ₹2389 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीदी केवल पंजीकृत और वास्तविक किसानों से की जाएगी।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान खरीदी के लिए 20 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व, खाद्य, कृषि और मंडी बोर्ड के अधिकारियों का एक संयुक्त दल गठित किया है, जो अवैध परिवहन, भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखेगा।
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट