पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 62 जगहों पर छापा, 18 गिरफ्तार और 476 पौवा अवैध शराब जब्त
दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत गुरुवार को जिलेभर में एक बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने 62 ठिकानों पर रेड की और अवैध शराब कारोबार में लिप्त 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 476 पौवा अवैध शराब और करीब 25 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।
यह अभियान सुबह से ही शुरू हुआ और देर रात तक चला। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पुलगांव, छावनी, पुरानी भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग, उतई, अण्डा और खुर्सीपार थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। सबसे बड़ी कार्रवाई पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने पांच आरोपियों से 157 पौवा शराब और 13 हजार रुपये नकद बरामद किए। छावनी में तीन आरोपियों से 124 पौवा और 9 हजार रुपये, जबकि दुर्ग क्षेत्र में तीन आरोपियों से 93 पौवा शराब और 1 हजार रुपये जब्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि कुल 16 आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और दो पर धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलगांव के सुरेश ढीमर, कुलेश्वर साहू, कृष्णा ढीमर, गोपीराम और प्रभूराम बंजारे सहित अन्य क्षेत्रों के 13 नाम शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़