लखनऊ संभाग में सड़क हादसों से मौतें 16% बढ़ीं, रायबरेली सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सड़कें मौतों का सैलाब बन गई हैं. लखनऊ संभाग में जनवरी से सितंबर 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में 7% की बढ़ोतरी हुई है. जबकि मृतकों की संख्या 16% और घायलों की 8% उछाल मार चुकी है. परिवहन विभाग के चौंकाने वाले आंकड़ों ने अफसरों की लापरवाही को बेनकाब कर दिया है.
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ये आंकड़े पेश किए गए, जहां रायबरेली सबसे ज्यादा प्रभावित जिला साबित हुआ. वहां हादसों में 59% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई. ये आंकड़े यातायात निदेशालय की रिपोर्ट पर आधारित हैं, जो पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ते हादसों की तस्वीर पेश करते हैं. राज्य स्तर पर जनवरी से मई तक ही 13,000 से ज्यादा दुर्घटनाओं में 7,700 से अधिक मौतें हो चुकी हैं. जबकि, पूरे साल में 15% से ज्यादा हादसे बढ़ चुके हैं.
लखनऊ संभाग में स्थिति और भी गंभीर है, जहां कुल हादसे 4,213 से बढ़कर 4,922 हो गए. यानी 16.8% की छलांग. मृतक 2,232 से 2,656 (19% बढ़ोतरी) और घायल 2,894 से 3,511 (21.1% वृद्धि) हो गए.
जिला-वार भयावह आंकड़े
परिवहन विभाग ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला-वार डेटा पेश किया. अकेले लखनऊ में ही हादसे 1,207 से 1,292 (7% बढ़े), मौतें 421 से 489 (16%) और घायल 852 से 921 (8%) हो गए. रायबरेली सबसे खराब स्थिति में है, जहां दुर्घटनाएं 397 से 631 (58.9% वृद्धि), मौतें 234 से 334 (42.7%) और घायल 207 से 485 (134.3%) पहुंच गए. हरदोई में 22% हादसे बढ़े, उन्नाव में 19.7%, सीतापुर में 9.2%. सिर्फ लखीमपुर खीरी में मौतें 8.7% घटीं, लेकिन कुल हादसे 6.8% बढ़े.
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल