मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे-बेटी ने मां को रखा बंद, पड़ोसी की सूचना पर खुला राज
भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे-बेटी ने ढाई साल तक कमरे में कैद कर रखा था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने महिला को खराब हालत में रेस्क्यू कर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। पति के निधन के बाद दोनों संतानें भीख मांगकर जी रहे थे।
राजधानी के पिपलानी इलाके के कल्पना नगर में बेटा-बेटी द्वारा अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां को कैद रखने का मामला सामने आया है। बेटा-बेटी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। पड़ोसियों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला को घर के बंद कमरे से रेस्क्यू किया तथा अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार कल्पना नगर में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को उसके ही मानसिक रूप से कमजोर बेटे और बेटी ने करीब ढाई साल तक एक कमरे में कैद कर रखा था। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो महिला की हालत देखकर हैरान हो गए। पुलिस टीम ने बुजुर्ग को बरामद करके इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। बुजुर्ग महिला का पति कई साल पहले गुजर चुका है। वे अपने बेटे अजय सैनी और बेटी मीनाक्षी सैनी के साथ कल्पना नगर में रहती थीं। दोनों संतानें मानसिक रूप से कमजोर हैं और आसपास के लोगों से खाना मांगकर जीवन-यापन कर रहे थे।
धीरे-धीरे बुजुर्ग मां की हालत इतनी बिगड़ गई कि वह चल-फिर नहीं पाती थीं। ऐसे में दोनों बच्चों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आसपास के लोगों ने जब कई दिनों तक बुजुर्ग को बाहर न देखा और घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसी अनिल सेवानी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची तथा दरवाजा खोलने के बाद महिला को बाहर निकाला गया। उनकी हालत बेहद खराब थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव