छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड: अगले हफ्ते से और गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर और तेज होगा।
अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड
राज्य के उत्तरी हिस्सों में सर्दी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। अंबिकापुर जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है। रात और सुबह के समय ठंड महसूस की जा रही है और कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखा गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से छत्तीसगढ़ में ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी।
इन जिलों में दिखने लगा असर
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है। उत्तर से आ रही हवाएं अब छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही हैं, जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।
दोपहर में खिलेगी धूप
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अब राज्य में सर्दी का असली दौर शुरू हो गया है, जो आने वाले हफ्तों में और बढ़ेगा।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश