राहुल के हाईड्रोजन बम दावे पर राजनाथ सिंह का तंज, कहा- ये तो छोड़ो, पटाखा भी नहीं जला पाए
नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defence Minister Rajnath Singh) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वोट चोरी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। लोकसभा नेता प्रति पक्ष के हाइड्रोजन बम (hydrogen bomb) वाले दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह एक पटाखा भी नहीं जला पाए है। केंद्रीय मंत्री ने बिहार चुनाव के पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के एसआईआर पर उठाए गए सवालों को लेकर कहा कि चुनाव आयोग (election Commission) ने इस पर अपनी सफाई दे दी है।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा। बिहार में वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा, “वह इस मामले को लेकर एक भी ठोस मामला पेश नहीं कर पाए हैं। चुनाव आयोग ने बार-बार कहा है कि अगर आपके पास किसी तरह की कोई शिकायत है, तो उसे लेकर आएं या फिर कोर्ट जाएं। लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं करते। वह हाईड्रोजन बम या परमाणु बम गिराने की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में वे एक छोटा सा पटाखा भी नहीं जला पाए हैं।
राहुल गांधी की तरफ से हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर भी रक्षा मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “उन्होंने इसके लिए पदयात्रा की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन अब वे चुनाव की बात कर रहे हैं जो हो चुका है। आप लोगों को ठगकर लंबे समय तक राजनीति नहीं कर सकते।”
इसके अलावा एसआईआर का विरोध कर रहे बाकी विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि यह लोग वास्तव में वैध मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि जो लोग बाहर से आए हैं, जिन घुसपैठियों के नाम बिहार की मतदाता सूची में थे। उन्हें अब हटाया जा रहा है। ऐसे कई लोग भी हैं जो रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से स्थायी रूप से चले गए हैं या जिनका निधन हो गया है। बस उनके नाम मतदाता सूची में नहीं होंगे। ऐसे में उन्हें इससे क्या ही दिक्कत है?”
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश